फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ससुरालियों ने बहू पर किया जानलेवा हमला, एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पीड़िता ने मांगा इंसाफ

Fri, 11 Jan 2019 05:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
विज्ञापन

मामला यूपी के मेरठ का है जहां जमीनी विवाद में ससुरालियों  ने बहू पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़िता मामूली रूप से घायल हो गई। महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की शिकायत की। 

विज्ञापन


सरूरपुर निवासी एक महिला ने एसएसपी ऑफिस पर मामले में न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता के अनुसार उसके ससुराल में पिछले एक साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद में 24 दिसंबर को भी जमकर संघर्ष हुआ था जिसमें पीड़िता के देवर ने गोली भी चला दी थी। 

विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने इसकी शिकायत दर्ज की थी, लेकिन पुलिस दोषियों की बचा रही है। महिला के मुताबिक शुक्रवार को भी इस संबंध में झगड़े को लेकर ससुरालियों ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया और सुई घोंपकर घायल कर दिया। एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पीड़िता ने न्याय की मांग की और इंसाफ नहीं मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी भी दी। पुलिस के अनुसार इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें