मारपीट में एक पक्ष से हाजी सईद व उसका पुत्र सलीम घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से परवीन पत्नी शौकत घायल हुई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।