मोहल्ला आहाता इसाईयान निवासी लहजो का बड़ा पुत्र विल्सन उर्फ काका (35) पिछले कुछ दिनों से घरेलू कलह के चलते तनाव में बताया जा रहा था। बुधवार दोपहर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। विल्सन की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि विल्सन के परिवार में इससे पहले उसकी बहन और पिता की भी जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो चुकी है। परिवार में तीसरी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विल्सन के इस कदम से परिजन भी स्तब्ध हैं। पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी गई है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
ये भी देखें...
मेरठ: छह महीने में ही लव मैरिज का दर्दनाक अंत, पत्नी से विवाद होने पर एमआर ने फंदे से लटककर जान दी