फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में मकान ढहने से दो सगे भाई-बहनों की मौत, दंपति समेत कई गंभीर

Mon, 30 Jul 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हादसे के बाद जानकारी लेने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में दो दिन से लगातार हो रही बरसात जनता के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। इसी जानलेवा बरसात ने मेरठ जिले मे दो बच्चों की जिंदगी ले ली। बृहस्पतिवार को जिले में एक मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई और दंपत्ति सहित दो अन्य बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आइए जानते हैं कैसे हुआ यह हादसा :-

विज्ञापन

हादसे के वक्त घर में सो रहे थे बच्चे

हादसे के बाद बिखरा मलबा - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के जई गांव में बृहस्पतिवार रात बरसात दो बच्चों के लिए काल बनकर आई। यहां एक मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई।  इसके अलावा खरखौदा के घोसीपुर गांव में मकान गिरने से वृद्धा की मौत हो गई।

गांव में 26 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर इसराइल पुत्र रहमत अपनी पत्नी शबाना और चार बच्चों अमजद(4), सुमईया(6), सहरीन(2) व आफरीन(आठ महीने) के साथ रहते हैं। परिवार बृहस्पतिवार को अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान रात 11 बजे छत का बीम टूट गया। छत भरभराकर नीचे गिर पड़ी। जिसमें पूरा परिवार दब गया। चीख पुकार का शोर सुन पड़ोसी मदद के लिए दौड़े और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।

इसराइल की बेटी सुमईया व अमजद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दंपति व दो बच्चे सहरीन व आफरीन गंभीर रुपये से घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन

खरखौदा में वृद्धा की मौत

इसके अलावा एक खरखौदा में एक मकान गिरने से एक वृद्घा की भी मौत हो गई। खरखौदा के घोसीपुर गांव में नूर मोहम्मद अलवी पुत्र गफूर का परिवार रहता है। नूर मोहम्मद पत्नी प्यारी के साथ बडे़ पुत्र जान मोहम्मद के मकान में रहता है। जान मोहम्मद सुबह काम पर चला गया था। उसकी पत्नी नसीम अपने चार बेटों को लेकर शहर में खरीदारी करने चली गई। घर पर नूर मोहम्मद (70) एवं उसकी पत्नी प्यारी (65) ही थे। 

इसी दौरान दो कमरों का मकान भरभराकर गिर गया। जिससे वृद्ध दंपति मलबे में दब गया। पड़ोसियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने वृद्धा प्यारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नूर मोहम्मद की भी हालत गंभीर बनी है।

इसके अलावा शहरी क्षेत्र के लिसाड़ीगेट, ब्रह्मपुरी समेत कई जगहों पर बारिश के चलते मकान गिर गए। पुलिस का कहना कि मकान गिरने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद की जा रही है।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें