फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गन्ना किसानों के हित में सरकार का बड़ा फैसला, मूल्य बढ़ाने को पं. सुनील भराला ने बताया ऐतिहासिक कदम

Wed, 29 Oct 2025 02:24 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने गन्ने के मूल्य में वृद्धि कर किसानों को बड़ा लाभ दिया है। अगैती गन्ना 400 और सामान्य गन्ना 390रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। पूर्व मंत्री पं. सुनील भराला ने इसे किसान हित में ऐतिहासिक कदम बताया है।
विज्ञापन
पं सुनील भराला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना किसानों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय का राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं पूर्व मंत्री पं. सुनील भराला ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने गन्ना किसानों की मेहनत और परिश्रम का सम्मान किया है।

विज्ञापन


सरकार ने नए सत्र के लिए अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य  400रुपये प्रति क्विंटल,सामान्य प्रजाति के गन्ने का मूल्य  390रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।

यह भी पढ़ें: बिजनौर में बड़ी कार्रवाई: धामपुर चीनी मिल में आयकर विभाग का छापा, अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

पं. भराला ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के लाखों गन्ना किसानों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाएगा, साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। लंबे समय से किसान अपने परिश्रम का उचित मूल्य पाने की प्रतीक्षा कर रहे थे, और अब इस घोषणा से उनके चेहरों पर नई उम्मीद और मुस्कान लौटेगी।

पं. भराला ने कहा कि योगी सरकार ने यह साबित किया है कि वह वास्तविक अर्थों में किसान हितैषी है। किसानों, मजदूरों और ग्रामीण तबकों के लिए बनाई गई नीतियों का सकारात्मक प्रभाव लगातार दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें