अबूधाबी में बाॅक्सिंग खेलता उदय। संवाद
खेल निदेशालय की ओर से प्रदेशीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। इसे लेकर बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिनभर खिलाड़ियों का जमावड़ा लगा रहा।
प्रतियोगिता का आयोजन 19 दिसंबर से 22 दिसंबर तक होगा। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल, सहारनपुर मंडल, अलीगढ़ मंडल, बनारस, गोरखपुर मंडल समेत कई जिलों से टीम प्रतिभाग कर रही हैं। बुधवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सभी मंडलों की टीम के आने का सिलसिला जारी रहा।