राव कदम सिंह बहसूमा परीक्षितगढ़ रियासत के अंतिम राजा नैन सिंह गुर्जर के भाई के पौत्र थे। 1818 में नैन सिंह की मृत्यु के बाद अंग्रेजों ने रियासत पर कब्जा कर लिया था। क्षेत्र के लोग वापस यहां अपना राज चाहते थे, जिसके चलते उन्होंने राव कदम सिंह को अपना राजा घोषित कर दिया। 10 मई 1857 को मेरठ में हुए सैनिक विद्रोह की खबर मिलते ही पूर्वी क्षेत्र में क्रांतिकारियों ने राव कदम सिंह के नेतृत्व में आंदोलन शुरू कर दिया। क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों का यातायात और संचार ठप कर दिया। मवाना-हस्तिनापुर के क्रांतिकारियों ने 27 जून 1857 में राव कदम सिंह को राजा घोषित किया और अंग्रेजों के खिलाफ खुलकर विद्रोह किया।
शहीद अनिल के घर तक सड़क के लिए मिले 6.65 लाख
शहीद अनिल तोमर के गांव सिसौली में बस अड्डे से उनके घर तक सड़क बनाने के लिए शासन ने 6.65 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इस कार्य पर करीब 66 लाख रुपये खर्च होने हैं। हाल ही में अनिल को राष्ट्रपति ने मरणोपरांत शौर्य चक्र दिया गया था। इसी के बाद शहीद के घर तक सड़क की घोषणा की गई थी।
यह भी पढ़ें: UP: सीएम योगी कल आएंगे मेरठ, नगर निगम के 50 करोड़ के दफ्तर समेत इन प्रॉजेक्ट का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण
गांवों के संपर्क मार्ग होंगे गड्ढा मुक्त, पांच करोड़ मिले
शासन ने कई गांवों के संपर्क मार्गों को गड्ढा मुक्त करने के लिए पांच करोड़ से अधिक की धनराशि जारी की है। मेरठ-पौड़ी हाईवे पर मवाना आबादी में सीसी मार्ग के लिए 19.32 लाख रुपये मिले हैं। गढ़-मेरठ-बागपत-सोनीपत मार्ग के कुछ हिस्से के मरम्मत सुधार कार्य के लिए 11.21 लाख रुपये दिए गए हैं। मेरठ-बड़ौत मार्ग से मेरठ करनाल मार्ग वाया करनावल, सरूरपुर जसड़ मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 40.25 लाख रुपये आवंटित कर दिए गए हैं।
वहीं, बली से खजूरी कौल-मुंडाली मार्ग, मुंडाली में बनाए जा रहे राजकीय स्कूल को जाने वाले मार्ग, बना से भगवानपुर मार्ग के निर्माण का कार्य के लिए भी पैसा मिला है। खरखौदा-उलधन मार्ग से राजकीय महाविद्यालय मार्ग, सांधन से कुनकुरा संपर्क मार्ग, साधन से खेडकी जहीद संपर्क मार्ग के कार्य के लिए धन जारी हो गया है।