उत्तरप्रदेश के आबकारी मंत्री रामनेश अग्निहोत्री शनिवार को मेरठ पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सर्किट हाउस पहुंचे आबाकरी मंत्री ने यहां अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि अधिकारियों को राजस्व लक्ष्य की पूर्ति करनी होगी। अधिकारियों को एकजुट होकर अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसना होगा।
यह भी पढ़ें: कादिर एनकाउंटर पर उठे सवाल, आखिर कैसे रखा गया 20 हजार का इनाम, दो इंस्पेक्टरों के खिलाफ बैठी
उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग में संसाधनों की कमी होने के कारण पुलिस का सहयोग लेना विभाग की मजबूरी है। हालांकि पुलिस के सहयोग से शराब की अवैध तस्करी को रोकने में हम कामयाब हो रहे हैं। इस दौरान मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने अधिकारियो के साथ बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।