फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में शुरू हुई स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता, जिले के शुभम ने जीत से की शुरुआत, जानें और कौन जीता-कौन हारा

Mon, 13 Oct 2025 11:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: सीनियर पुरुष स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरु हुई। कई नजदीकी और धमाकेदार मुकाबले हुए, जिन्होंने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मंगलवार को अधिक संख्या में दर्शक पहुंचने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
बॉक्सिंग प्रतियोगिता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से सीनियर पुरुष स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। मेरठ के शुभम गुर्जर ने 67-71 किलोग्राम भार वर्ग में लखनऊ के बॉक्सर को नॉकआउट कर जीत हासिल की। इसके अलावा लखनऊ, आजमगढ़, सहारनपुर आदि मंडलों के बॉक्सरों ने भी अपने वर्ग में जीत के साथ प्रतियोगिता में शुरुआत की।
विज्ञापन

 

पहले मैच से पूर्व मुख्य अतिथि डिप्टी कमांडेंट छठी बटालियन आलोक दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहला मुकाबला 48-51 किलोग्राम वर्ग में सहारनपुर के शिवम और आजमगढ़ के चंदन के बीच हुआ। इसमें चंदन ने 3-2 से जीत प्राप्त की। दूसरा मुकाबला 51-54 किलोग्राम वर्ग में आजमगढ़ के ब्रिजेश और देवीपाटन मंडल के आदर्श सिंह के बीच हुआ। इसमें ब्रिजेश ने 5-0 से मैच जीता।
 

54-57 किलोग्राम में सहारनपुर के अनव और प्रयागराज के सौरभ के बीच हुआ। इसमें सौरभ ने 5-0 सवे जीत प्राप्त की। इसी वर्ग में अलीगढ़ के सोमेश और मुरादाबाद के हरकिशोर के बीच मैच हुआ। इसमें सोमेश को वॉकओवर मिला। 57-60 किलोग्राम में सहारनपुर के अंकित और अलीगढ़ के शशांक के बीच मैच में अंकित को रेफरी ने तकनीक के आधार पर जीत प्रदान की।
 

63.5-67 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के रचित और कानपुर के दिव्या मोदी के बीच मैच में दिव्या को वॉकओवर मिला। 67-71 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के शुभम कुमार गुर्जर ने लखनऊ के मोहम्मद इमाद हुसैन को नॉकआउट कर जीत के साथ शुरुआत की। इसी वर्ग में देवीपाटन और सहारनपुर के बीच हुए मैच में सहारनपुर के तेजस को तकनीकी आधार पर जीता हुआ घोषित किया गया।
 

80-86 किलोग्राम भार वर्ग में आगरा के अतुल और मेरठ के शिवम कुमार के बीच मैच हुआ। इसमें शिवम को रेफरी ने तकनीक के आधार पर जीत प्रदान की। पहले दिन 32 प्री क्वार्टर मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 17 मंडलों के बॉक्सरों ने प्रतिभाग किया। 
 

निर्णायकों में सोम प्रकाश शर्मा, मुकेश यादव, रोबिन सिंह, विपिन कुमार, मनमोहन वर्मा, धर्मेंद्र यादव, राज बहादुर, शरद चंद्रा, विवेक ढाका, विक्की यादव, उदित शर्मा, नाजिम सहित अन्य रहे। प्रतियोगिता के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, अर्जुन अवार्डी सतीश कुमार यादव, अब्दुल अहद आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

पहले दिन के मुख्य मुकाबले
48-51 किग्रा- शिवम कुमार सहारनपुर मंडल व चंदन भाटी आजमगढ़ मंडल के बीच मुकाबले में चंदन विजेता
51-54 क्रिग्रा - ब्रिजेश कुमार आजमगढ़ मंडल व आदर्श सिंह देवी पाटन मडल के बीच मुकाबले में ब्रिजेश विजेता
54-57 क्रिग्रा- अभिषेक मोर्या देवीपाटन मंडल व कुशाग्र कुमार सिंह लखनऊ के बीच मुकाबले में कुशाग्र विजेता
57-60 किग्रा- अंकित कुमार सहारनपुर मंडल व शंशाक अलीगढ़ के बीच मुकाबले में सहारनपुर के अंकित विजेता
60-63 किग्रा- रजनीश कुमार अलीगढ़ व सोमेश्वर प्रयागराज के बीच मुकाबले में सोमेश्वर विजेता
63.5-67 क्रिग्रा- प्रकाश शुक्ला चित्रकूट व वरुण मिश्रा प्रयागराज के बीच मुकाबले में वरुण विजेता
67- 71 किग्रा - शुभम कुमार मेरठ मोहम्मद इमाद हुसैन लखनऊ के बीच मुकाबले में शुभम विजेता
71-75 किग्रा- आयुष सिंह बनारस व भुवनेश निगम देवीपाटन के बीच मुकाबले में आयुष सिंह विजेता
75-80 किग्रा - चैतन्य गौड अलीगढ़ व आदित्य सहारनपुर के बीच मुकाबले में चैतन्य विजेता
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें