सपा विधायक अतुल प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम पर गंभीर आरोप लगाए। मीट फैक्टरी और अवैध कारोबार को लेकर सवाल खड़े करते हुए हिंदुत्व पर तंज कसा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेरठ के सरधना से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक संगीत सोम पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने संगीत सोम के हालिया बयानों पर सवाल उठाते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
शाहरुख खान वाले बयान पर उठाए सवाल
अतुल प्रधान ने संगीत सोम द्वारा अभिनेता शाहरुख खान को लेकर दिए गए बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देकर समाज को बांटने का काम किया जा रहा है।
हिंदुत्व की राजनीति पर तंज
सपा विधायक ने कहा कि जो नेता खुद को हिंदूवादी बताता है, उसकी खुद की कई मीट फैक्ट्रियां चल रही हैं और कई अवैध कारोबार भी जुड़े हुए हैं। पहले उसे अपने कामों पर ध्यान देना चाहिए, फिर हिंदुत्व की बात करनी चाहिए।
बॉलीवुड जाने की दी नसीहत
तंज कसते हुए अतुल प्रधान ने कहा कि संगीत सोम की एक फिल्म बनाने की कंपनी भी है। ऐसे में उन्हें राजनीति छोड़कर बॉलीवुड में ही जाना चाहिए।