फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में मेरठ की शीतल सिंह अत्री बनीं द्वितीय रनर-अप

Sat, 01 Oct 2022 03:12 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

यूपी के लखनऊ में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में मेरठ की शीतल ने  विभिन्न बौद्धिक एवं सौंदर्य प्रतिमानों पर खरे उतरते हुए द्वितीय रनर अप के खिताब को हासिल किया।
विज्ञापन
शीतल सिंह अत्री - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता मिसेज उत्तर प्रदेश क्वीन आफ वर्चु सीजन 2 के ग्रैंड फिनाले में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सम्मिलित 270 महिलाओं में से फाइनल राउंड के लिए 17 श्रेष्ठ महिलाएं चुनी गईं। जिनमें मेरठ की शीतल सिंह अत्री ने विभिन्न बौद्धिक एवं सौंदर्य प्रतिमानों पर खरे उतरते हुए द्वितीय रनर अप के खिताब को हासिल किया।
विज्ञापन


शीतल सिंह को उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए मिसेज ग्रेशियस के खिताब से भी नवाजा गया। इस उपलब्धि के लिए फेमिना मिस इंडिया मानसा वाराणसी ने अत्री को सैश पहनाया एवं उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ़ वर्चु 2021 पुष्पांजलि दीक्षित ने उन्हें क्राउन से नवाजा।

यह भी पढ़ें: दीपक हत्याकांड: तालाब से खेत तक खंगाले, नहीं मिला कटा सिर, पुलिस का दावा-करीबियों में कातिल
विज्ञापन


इस मौके पर शीतल अत्री के साथ उनके पति कर्नल प्रमोद अत्री एवं उनके परिवार मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रसिद्ध उद्यमी एवं मिसेज उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ वर्चु की को-फाउंडर और सीईओ  प्रीति यादव एवं मुख्य अतिथि अपर्णा यादव तथा विशिष्ट अतिथि रेणुका टंडन निर्देशक एमरान फाउंडेशन और शेफाली राज एमडी ईएसआईटी भी उपस्थित रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में फेमिना मिस इंडिया की मानसा वाराणसी, सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर अदिति जग्गी रस्तोगी एवं डॉ. वंदना सहगल रहे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता हिमांशु अशोक मल्होत्रा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें