फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शंकराचार्य बोले-गोवध करने वाला भाई नहीं कसाई है, प्रेम करना सिखाता है सनातन

Thu, 06 Mar 2025 06:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा कहते हुए कहा कि सनातन प्रेम करना सिखाता है। उन्होंने कहा कि गोवध करने वाला भाई नहीं कसाई है।
विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। यहां कथा वाचन करते हुए जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गोवध करने वाला भाई नहीं कसाई है। सनातन धर्म लोगों को प्रेम करना सिखाता है। 
विज्ञापन


कॉलोनी में बने शिव मंदिर में भगवान शिव के परिवार की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान के साथ हुई। भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य के अंदर एक नई ऊर्जा उत्पन्न हो जाती है।

हाईवे स्थित योगीपुरम कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि संसार में प्रेम का बंधन सबसे बड़ा है। उन्होंने कहा कि पराम्बा राजराजेश्वरी के चरण कमलों की उपासना से तकलीफें दूर हो जाती हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो धर्म पर नहीं चलते वह पशु समान होते हैं। 17 मार्च को शंकराचार्य दिल्ली के रामलीला मैदान में गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने के लिए सभा करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें