फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस, माैत से पहले कही ये आखिरी बात

Mon, 10 Mar 2025 11:37 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन का अचानक निधन हो गया। शहर के ही धनवंतरि अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 
विज्ञापन
मेरठ शहरकाज़ी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने शहर के धन्वंतरि अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया गया कि अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें आज सुबह ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके शव को पुरानी तहसील कोतवाली अपने आवास पर ले जाया जाएगा। 

विज्ञापन


माैत से पहले मेरठ शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन ने बड़ा एलान करते हुए कहा था कि होली पर दुलहेंडी के दिन (शुक्रवार) यानि जुमे की नमाज कोतवाली स्थित शाही जामा मस्जिद में 2.30 बजे होगी। शहरकाजी ने मेरठ के तमाम इमाम से गुजारिश की कि जनपद में मिली जुली आबादी में स्थित मस्जिदों में जुमे की नमाज़ का वक्त बदल लें।

Trending Videos
विज्ञापन

सम्मान प्राप्त करते वह पुस्तक के साथ शहरकाजी - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि शहरकाजी का शव रात्रि दस बजे उनके घर से जामा मस्जिद ले जाया जाएगा। जहां उनके जनाजे की नमाज रात 10:30 बजे होगी। इसके बाद चिश्ती पहलवान कब्रिस्तान लेकर जाएंगे। जहां उनके शव को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

बता दें कि शहरकाजी को 19 जून 2012 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका था। वह मदरसा बोर्ड के चेयरमैन भी रहे और कई पुस्तकों का भी उन्होंने लेखन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें