फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले-आजादी के 78 साल बाद भी नहीं रुक रहीं गोहत्या

Mon, 10 Mar 2025 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि आजाकी के 78 साल बाद भी सरकार भारत में गोहत्या की घटनाओं को नहीं रोक पाई हैं।
विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि आजाकी के 78 साल बाद भी सरकार भारत में गोहत्या की घटनाओं को नहीं रोक पाई हैं। गाय में 33 कोटि देवी-देवता वास करते हैं। भारतीय संस्कृति में गाय को माता कहा गया है। इसके बावजूद गोमाता की रक्षा के लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। गोहत्या रोकने के लिए और कठोर कानून बनाया जाए।
विज्ञापन


रविवार को शहीद स्मारक स्थल पर शंकराचार्य ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमर शहीदों और गो क्रांतिकारियों को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गो प्रतिष्ठा आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है। हम 33 दिन तक सरकार के कदम का इंतजार करेंगे। 17 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

गंगाजल बिरादरी के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर मेजर हिमांशु सिंह ने कहा कि गाय, गंगा, गीता सनातनी परंपरा है। इसकी आध्यात्मिक आत्मा है। ऋषी और कृषि का आधार गोमाता है।

भारतीय किसान आंदोलन अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने कहा कि सरकारी नीतियां कभी भी किसानों के हित में नहीं बनती हैं। इस कारण किसानों को उनकी फसलों के उत्पादों के लाभकारी दाम नहीं मिलते। आए दिन किसान आर्थिक मजबूरियों में निरंतर आत्महत्या तक करते रहते हैं।

किसान नेता रोहित जाखड़ ने निरंतर आंदोलनरत किसानों की एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने की मांग उठाई। किसान नेता कुलदीप तोमर ने कहा कि किसानों को दूध के उचित दाम मिलने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें