फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जातीय हिंसा के बाद उल्देपुर गांव में पसरा सन्नाटा, पहुंचे कई बड़े नेता  

Sat, 11 Aug 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गांव में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में दलित छात्र रोहित (19) की हत्या के दूसरे दिन भी गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। गांव के मुख्य चौराहों पर आरआरएफ व पुलिस तैनात रही। शुक्रवार को गांव में बड़ी पार्टियों से लेकर सामाजिक संगठनों के लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। वहीं, पुलिस ने शाम को अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दूसरी तरफ परिजनों ने आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पुलिस ने गांव में किया फ्लैग मार्च

नेताओं को जानकारी देता दलित पक्ष का युवक - फोटो : अमर उजाला
गंगानगर क्षेत्र के उल्देपुर गांव में सुबह से ही नेताओं की आवाजाही शुरू हो गई। परिजनों से मिलने एसपी देहात राजेश कुमार पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहां मौजूद ग्रामीणों ने उनसे सीओ सदर देहात की शिकायत की। कहा कि सीओ ने महिलाओं और बच्चों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

एसपी देहात ने गांव में फ्लैग मार्च किया। परिजनों से मिले ऑल इंडिया आंबेडकर महासभा के चेयरमैन अशोक भारती, नंद किशोर, पहलवान मंगतराम व समता सैनिक दल के राजेंद्र कुमार व रविकांत ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की  बात कही। वहीं मिशन सुरक्षा परिषद् के धर्मेंद्र डोगरा ने परिजनों को आर्थिक व कानूनी मदद का आश्वासन दिया।

प्रदेश में बढ़ रहा अपराध
उप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री दीपक कुमार के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधि मंडल गांव में परिजनों से मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर वह आईजी जोन से मुलाकात करेंगे। वहीं सपा नेता अतुल प्रधान ने पीड़ित परिवार से कहा कि इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़े। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए प्रदेश सरकार से 45 लाख रुपये आर्थिक मदद की मांग की।

आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई
भारतीय जनता पार्टी से डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कराए जाने की बात कही। चरण सिंह ने कहा कि दलितों के साथ भेदभाव, उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें