घंटाघर पर बीच सड़क पर खोदा गड्ढा, परेशान रहे वाहन चालक।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के घंटाघर और जेल चुंगी चौराहे पर गंगाजल की मुख्य पाइप लाइन फटने से शहर की पेयजल आपूर्ति चरमरा गई है। सात लाख की आबादी प्रभावित हो गई है। इससे नाराज लोगों ने मोहल्लों में हंगामा किया। नगर निगम ने बिना किसी रूट डायवर्जन कराए घंटाघर और जेल चुंगी पर बीच सड़क गड्ढा खोदकर मरम्मत का काम शुरू किया तो लंबा जाम लग गया। घंटों तक जाम से लोग जूझते रहे।
पाइपलाइन की मरम्मत करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
घंटाघर स्थित टाउन हॉल से शहर के लगभग पांच लाख लोगों को गंगाजल की आपूर्ति होती है। मंगलवार को पाइप लाइन में रिसाव की शिकायत मिलने पर नगर निगम की जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रिसाव को नियंत्रित करने के प्रयास असफल रहने पर टीम ने सड़क के बीचों-बीच एक गहरा गड्ढा खोद दिया।
इस मरम्मत कार्य में दिनभर का समय लगा, इससे लोगों को पीने के पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। इसी तरह जेल चुंगी चौराहे पर भी पेयजल पाइप लाइन में लीकेज की समस्या सामने आई। यहां भी नगर निगम ने सड़क के बीचोंबीच गड्ढा खोदकर मरम्मत का काम शुरू किया, जिससे करीब दो लाख की आबादी प्रभावित हुई। दोनों ही स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही और लोग परेशान हुए।
वैकल्पिक व्यवस्था से पानी की किल्लत नहीं : नगर आयुक्त
अपर नगर आयुक्त एवं महा जल प्रबंधक पंकज कुमार ने दावा किया कि वार्ड-43 और वार्ड-29 में ट्यूबवेल चालू कर दिए हैं। इन ट्यूबवेलों से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और लोगों को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
ये भी देखें...
सौरभ हत्याकांड: जांच अधिकारी कर्मवीर सिंह बोले- हां, मैंने किया था मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार, जुटाए थे सबूत