फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड: जांच अधिकारी कर्मवीर सिंह बोले- हां, मैंने किया था मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार, जुटाए थे सबूत

Tue, 02 Dec 2025 10:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: सौरभ हत्याकांड के पहले जांच अधिकारी कर्मवीर सिंह की कोर्ट में गवाही हुई। बचाव पक्ष की अधिवक्ता रेखा जैन ने उनसे कई सवाल पूछे। अब इस केस में अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी। 
विज्ञापन
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को केस के पहले जांच अधिकारी रहे सब इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह की कोर्ट में गवाही हुई। न्यायालय जिला जज अनुपम कुमार की अदालत में ब्रह्मपुरी थाने के एसएसआई रहे कर्मवीर सिंह के बयान पर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कृष्ण कुमार चौबे और मुस्कान-साहिल की अधिवक्ता रेखा जैन की मौजूदगी रही।
विज्ञापन

 

कर्मवीर सिंह ने बताया कि सौरभ की हत्या के बाद उन्हें इस मामले की जांच मिली थी। उन्होंने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को गिरफ्तार किया था। मौके से साक्ष्य भी एकत्र किए थे। बाद में इस मामले की जांच ब्रह्मपुरी थानेदार रमाकांत पचौरी ने की। वर्तमान में कर्मवीर सिंह रोहटा थाने में तैनात हैं। 
 

उनकी गवाही के बाद बचाव पक्ष की अधिवक्ता ने मौके से बरामद सबूत, माल पर लगी मुहर, हस्ताक्षर, फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट आदि से संबंधित सवाल पूछे। जिनका विवेचक ने जवाब दिया। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कृष्ण कुमार चौबे ने बताया कि अदालत ने जिरह को जारी रखते हुए 4 दिसंबर की तारीख लगाई है।
 

इन गवाहों के हो चुके बयान
सौरभ हत्याकांड के मुकदमे का ट्रायल जिला जज संजीव पांडे के न्यायालय में चल रहा है। ट्रायल में पहले सभी 36 गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट में अभी तक मुकदमे के वादी मृतक सौरभ राजपूत के भाई बबलू, रिपोर्ट दर्ज करने वाले हेडमोहर्रिर बृजेश कुमार, सौरभ की मां रेणू, मृतक के दोस्त सौरभ कुमार, चाकू छुरी विक्रेता राकेश, नीला ड्रम विक्रेता सैफुद्दीन, बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान करने वाले आशु, दवा लिखने वाले डॉ. अरविंद कुमार देशवाल, दवा देने वाले उषा मेडिकल स्टोर संचालक अमित जोशी, नीले ड्रम को काटने वाले अशोक, पंचनामा भरने वाले दरोगा धर्मेंद्र गौड़, पोस्टमार्टम करने वाले डॉ दिनेश सिंह चौहान, कैब चालक अजब सिंह और पहले विवेचक एसआई कर्मवीर सिंह की गवाही हो चुकी है।
 

यह था हत्याकांड
लंदन के एक मॉल में काम करने वाला सौरभ राजपूत पूर्व में मर्चेंट नेवी में था। लंदन से 24 फरवरी 2025 को मेरठ अपने घर ब्रह्मपुरी आए सौरभ ने 25 फरवरी को बेटी पीहू और 27 फरवरी को पत्नी मुस्कान रस्तोगी का जन्मदिन मनाया था। सौरभ की 3 मार्च की रात को उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सीने में चाकू घोंपकर और छुरी से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने शव के टुकड़े कर उसे प्लास्टिक के नीले ड्रम में सीमेंट के घोल से सील कर दिए थे। 
 
विज्ञापन

हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पांच मार्च को दोनों घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश के कसोल चले गए थे। 17 मार्च को दोनों मेरठ लौट आए थे। 18 मार्च को इस बहुचर्चित हत्याकांड का खुलासा हुआ था। 19 मार्च को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने सौरभ के भाई बबलू की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कर मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था तभी से दोनों जेल में बंद है।

ये भी देखें...
UP: दुकानदार बोला- मेरे यहां से खरीदो लहंगा, इस बात पर चल गए हथियार, सिर में सरिया लगने से एक की मौत    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें