फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर सना-आयुषि के लिए यादगार बनी चंद पलों की यादें, देखिए तस्वीरें

Mon, 27 Aug 2018 07:06 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 4
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर में बीएड की छात्रा सना थानवी व डायट की छात्रा आयुषि के लिए रक्षाबंधन का पर्व कभी न भूलने वाले पल लेकर आया। एसएसपी अनंतदेव व अन्य अफसरों को राखी बांधने के लिए थाने पहुंची दोनों छात्राओं को पांच-पांच घंटे का नई मंडी कोतवाली व सिविल लाइंस थाने का प्रभार दिया गया तो उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कार्यवाहक थानेदार रहीं सना थानवी ने जहां तीन फरियादियों की समस्याएं सुनीं, वहीं आयुषि ने चार फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किया। डीजीपी के निर्देश पर रविवार को जनपद के थानों में भी रक्षाबंधन पर्व मनाया गया, जहां मोहल्ला खालापार निवासी बीएड की छात्रा सना थानवी व पुलिस लाइन निवासी आयुषि भी पहुंची थीं।
विज्ञापन

3 of 4
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में एसएसपी अनंतदेव ने अचानक वहां उपस्थित युवतियों से थानेदार बनने के लिए पूछा तो दोनों ने कौतूहलवश हाथ उठा दिए। दोनों के आश्चर्य का तब ठिकाना नहीं रहा, जब एसएसपी के आदेश पर आयुषि को थाना सिविल लाइंस व सना थानवी को नई मंडी कोतवाली का कार्यवाहक थानाप्रभारी का कार्यभार सौंप दिया गया।
विज्ञापन

4 of 4
पुलिस अफसर को राखी बांधती बहना - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने खुद दोनों को कार्यभार ग्रहण कराया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें