फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: धूमधाम से मना रक्षाबंधन का त्योहार, अफसरों को राखी बांध लिया सुरक्षा का वचन

Mon, 27 Aug 2018 03:50 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 12
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला
जिलेभर में रविवार को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों को टीका लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी। साथ ही बहनों ने मुंह मीठा कराकर अपनी रक्षा का वचन लिया। वहीं भाइयों ने भी रक्षाका संकल्प लेकर उन्हें उपहार भेंट दिए। इस बार शहर विभिन्न थाना क्षेत्रों में बहनों ने थाने पहुंचकर पुलिस अफसरों को राखी बांधकर रक्षा का संकल्प लिया तो मिलिट्री अस्पताल में भी सैनिकों को बहनों को राखी बांधी। यही नहीं, मुस्लिम महिलाओं ने हिंदू भाइयों को राखी बांधकर एकता का संदेश दिया। देखें इस पावन त्योहार की कुछ खूबसूरत तस्वीरें :- 

 
विज्ञापन

राखी बांधने थाने पर किया बहनों को आमंत्रित

2 of 12
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
थानों में रविवार को धूमधाम से रक्षाबंधन मनाया गया। पुलिस अफसरों ने थाने में क्षेत्र की महिलाओं को राखी बांधने को बुलाया। अफसरों ने राखी बंधवाकर उन्हें उपहार के साथ सुरक्षा का वचन दिया। एसएसपी और एसपी सिटी ने अनाथालय और मलिन बस्ती में जाकर राखी बंधवाई। 
विज्ञापन

मलिन बस्ती पहुंचकर बहनों को दिया सुरक्षा का वचन

3 of 12
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी राजेश पांडेय, एसपी सिटी रणविजय सिंह और एसपी देहात राजेश कुमार आदि रविवार सुबह गढ़ रोड स्थित मलिन बस्ती  पहुंचे। वहां के बच्चों से बात की। अफसरों ने कहा कि वे बहनों से राखी बंधवाने आए हैं। ये सुनते ही बस्ती की महिलाएं और लड़कियां राखियां लेकर आ गई और दोनों अफसरों को राखी बांधी। रघुनाथ अनाथालय में भी दोनों अधिकारी राखी बंधवाने पहुंचे। अधिकारियों ने उन्हें उपहार दिए। देहली गेट थाने में भी सीओ दिनेश शुक्ल, एसओ विजय गुप्ता आदि ने क्षेत्र की महिलाओं और बेटियों ने राखियां बंधवाईं। वहीं लगभग शहर व देहात के सभी थानों में महिलाएं राखी बांधने पहुंची।

 

अंकल आगे भी आते रहना

4 of 12
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला
मलिन बस्तियों की लड़कियां जिले के पुलिस अफसरों को अपने बीच पाकर खुश थी। बंटी, बबीता, प्रियंका और लता ने एसएसपी से अनुरोध किया कि अंकल आप इसी तरह उनके यहां आते रहना। एसएसपी ने कहा आपने राखी बांधी है तो हम आपके भाई हुए और भाई तो बहनों के यहां आते ही हैं। 
विज्ञापन

बहनों दिलाएंगे कपडे़ 

5 of 12
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला
मलिन बस्ती में अधिकांश परिवारों की आर्थिक हालत बेहद खराब थी। कुछ बच्चों के पास तो कपडे़ तक नहीं थे। अफसरों के पूछने पर ये बात सामने आई तो वह भावुक हो गए। एसपी सिटी ने बताया कि प्रशासन ने गरीब बच्चों के लिए क्लॉथ बैंक बनाया है। वहां जमा कपड़े उनको दिलाएंगे।

 
विज्ञापन

जिला जेल के बाहर लाइन में छूटे पसीने

6 of 12
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं की लंबी लाइन को लेकर जेल प्रशासन ने बेरिकेडिंग की थी। सुबह छह बजे से ही महिलाओं की जेल के बाहर लाइन लगनी शुरू हो गई थी। इस दौरान महिलाओं को घंटों तक लाइन में लगकर परेशानी झेलनी पड़ी। बीच में कई बार महिलाओं को समझाने के लिए महिला पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। जेल प्रशासन का कहना है कि महिलाओं को कोई भी परेशानी नहीं होने दी गई थी।
विज्ञापन

हिंदू भाइयों को राखी बांधकर दिया एकता का संदेश 

7 of 12
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
सांप्रदायिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को मजबूती प्रदान करने के लिए रक्षाबंधन पर मुस्लिम महिलाओं ने हिन्दू भाइयों को राखी बांधी। खिदमत-ए-खल्क फाउंडेशन की रेशमा खान साथी महिलाओं के साथ चौ.चरण सिंह पार्क कमिश्नरी चौराहे पर पहुंची। यहां उन्होंने राजधानी रत्न से सम्मानित बुध प्रकाश भगत को राखी बांधी।

और मजबूत किया अटूट बंधन

8 of 12
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान महिला जन सेवा समिति की अध्यक्ष समीना सैफी भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं। इस दौरान बुध प्रकाश भगत ने कहा कि मुस्लिम बहनों की यह पहल बहन-भाई के अटूट बंधन को मजबूती प्रदान करेगा। सुबहान सैफी, मुशिरत सैफी, शाहीन सैफी, नाजमा आदि दर्जनों महिलाओं ने कुलदीप त्यागी, सतपाल सिंह, लोकेश मांगलिक, डा.महक सिंह, जिले सिंह आदि को राखी बांधी। 

मिलिट्री अस्पताल में सैनिकों को बांधी राखी

9 of 12
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
मिलिट्री अस्पताल में रविवार को वार्ड में लेटे बीमार सैनिकों के अचानक चेहरे खिल गए। उन्हें इस बात की उम्मीद भी नहीं थी कि रक्षा बंधन के पर्व पर उनको बहनें राखी बांधने आई हैं। गाजियाबाद के पावन चिंतन धारा आश्रम के सदस्यों ने बीमार सैनिकों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पावन चिंतन धारा आश्रम के सदस्यों ने इस बार रक्षाबंधन के पर्व को खास तरह से मनाने का निर्णय लिया था। इसके चलते सभी सदस्य सुबह मिलिट्री अस्पताल पहुंचे। 
 

हमेशा याद रहेगा ये दिन

10 of 12
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला
सदस्यों ने काफी देर तक सैनिकों के साथ समय बिताया। कई सैनिक भावुक हो गए। उनका कहना था कि राखी के पर्व पर इस तरह से कोई खुशी बांटने आएगा ये सोचा नहीं था। ये दिन हमेशा याद रहेगा। इस मौके पर अस्पताल के स्टाफ का सहयोग रहा। मिलिट्री अस्पताल आने वालों में नेहा उन्नी, ऊषा शर्मा, मीनाक्षी कक्कड़, पलक अग्रवाल, सुनीता देशवाल, ज्योति देशवाल, साक्षी, वृतिका और अग्रिमा मौजूद रहीं। आश्रम के सदस्यों ने कहा कि वे हर बार सैनिकों के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाएंगे। 
 

राखी बांधकर भावुक हुईं बहनें 

11 of 12
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में रविवार को रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए बहनों को घंटों लाइन में लगना पड़ा। दिन निकलते ही जिला जेल के बाहर भारी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस दौरान जेल प्रशासन ने महिलाओं की व्यवस्था के लिए टेंट लगाकर पानी की भी व्यवस्था कराई थी।
 
विज्ञापन

दिन भर चला रक्षाबंधन का सिलसिला

12 of 12
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ जेल अधीक्षक बीडी पांडेय ने बताया कि रक्षाबंधन और रविवार को लेकर जेल प्रशासन का अनुमान था कि भारी संख्या में महिलाएं मुलाकात के लिए आएंगी। जिला जेल में इस समय 2450 बंदी हैं। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक महिलाओं ने अपने भाइयों को राखी बांधी। 2400 महिलाएं जिला जेल में मुलाकात के लिए पहुंचीं। राखी बांधते समय बहनें भावुक हो गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें