फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में परिवार को बंधक बनाकर 40 लाख की डकैती, शोर मचाने पर बुजुर्ग महिला के मुंह में कपड़ा ठूसकर पीटा

Fri, 13 Feb 2026 12:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: परीक्षितगढ़ स्थित गांव सौंदत में बीती रात बदमाश इसरार के घर में घुस आए और परिवार को बंधक बना लिया। शोर मचाने पर 75 साल की अल्ला से मारपीट की और माल समेटकर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
1 of 4
पीड़ित परिवार और बुजुर्ग महिला। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सौंदत गांव में बीती रात डकैती की वारदात ने स्थानीय लोगों को दहला दिया है। चार नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। बदमाशों ने घर की बुजुर्ग महिला से मारपीट भी की। पुलिस ने आकर मामले की जांच की और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
गांव में पहुंची पुलिस जांच करती हुई और एकत्र ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात चार नकाबपोश बदमाश सुनियोजित तरीके से गांव के इसरार के मकान में दाखिल हुए। उन्होंने घर की सेफ और अलमारी में रखे करीब 17 लाख रुपये, सोने-चांदी के आभूषण समेट लिए। मकान के एक अन्य कमरे में सो रही 75 वर्षीय महिला अल्ला की नींद खुल गई। आहट सुनकर जब उन्होंने बाहर आकर देखा और शोर मचाया तो एक बदमाश ने फौरन उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने परिवार को बंधक बना लिया। फिर अपने तीन अन्य साथियों के साथ लाखों की नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए।
 
विज्ञापन

3 of 4
जांच करने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीआईजी कलानिधि नैथनी, एसएसपी अविनाश पांडे, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र और सीओ मवाना पंकज लवानिया पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोग इस घटना से आक्रोशित थे। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। खुलासे के लिए एक टीम गठित की गई है। 

 
विज्ञापन

4 of 4
वह डिब्बा जिसमें जेवर रखे थे, बदमाशों के बारे में बतातीं बुजुर्ग अल्ला। - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार का बयान और अनुमानित नुकसान
पीड़ित इसरार ने बताया कि लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण उनकी तीन पुत्रवधुओं के थे। इस डकैती में 35 से 40 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। 

ये भी देखें...
बदमाश का एनकाउंटर: दो गोली सीने में लगने से ढेर हुआ अमजद, पुलिस पर चलाईं 24 गोलियां, लूटा था 28 किलो सोना

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें