फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Election 2025: RLD का अकेले मैदान में उतरने का एलान, BJP में खलबली, जयंत चौधरी को मनाने की तैयारी

Tue, 16 Sep 2025 09:57 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

UP news today in Hindi: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले रालोद ने अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। भाजपा नेतृत्व अब रालोद प्रमुख जयंत चौधरी से बातचीत की तैयारी कर रहा है, जबकि रालोद ने अपने कार्यकर्ताओं के दम पर जीत का भरोसा जताया है।

विज्ञापन
चौधरी जयंत सिंह के साथ रालोद सांसद और विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भाजपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। इस फैसले से भाजपा में सुगबुगाहट का माहौल है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय स्तर पर रणनीति तय, वोटर लिस्ट दुरुस्त करने का काम तेज
भाजपा ने जिला और क्षेत्रीय स्तर पर पंचायत चुनाव की रणनीति तय करते हुए संयोजक और सह संयोजक नियुक्त कर दिए हैं। वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने का काम भी तेज किया गया है। पार्टी का लक्ष्य इस बार भी अधिकतर जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों पर विजय हासिल करना है। इसके लिए रालोद के साथ गठबंधन की पैरवी की जा रही थी।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 16 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

संगठन मजबूत होगा तो विस चुनाव में सफलता होगी आसान: डॉ. कुलदीप उज्ज्वल
रालोद पंचायत चुनाव समिति के प्रदेश संयोजक डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने साफ कहा है कि उनकी पार्टी स्थानीय स्तर पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उनका मानना है कि पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव का आधार होते हैं और यदि पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत होगा तो विधानसभा चुनावों में सफलता आसान होगी।

विज्ञापन

गठबंधन पर अभी अंतिम निर्णय नहीं: सत्येंद्र सिसोदिया
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया का कहना है कि अभी गठबंधन पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। शीर्ष नेतृत्व रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से बातचीत कर निर्णय लेगा।

रालोद का यह रुख भाजपा के लिए असमंजस की स्थिति पैदा कर रहा है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में दोनों दलों के बीच बातचीत किस दिशा में जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें