फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जापान की रीसा ने मेरठ के वैभव संग लिए 7 फेरे, टोक्यो से आए माता-पिता ने दिया आशीर्वाद, ऐसे जुड़ा रिश्ता...

Tue, 03 Dec 2024 10:06 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में भारतीय परंपरा और रीति रिवाज के साथ ये शादी संपन्न हुई। रीसा के माता-पिता को विवाह संस्कार के दौरान लिए गए वचनों का अनुवाद जापानी भाषा में बताया गया। 
विज्ञापन
वैभव और रीसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सनातन परंपरा से प्रभावित जापानी लड़की रीसा ने मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी वैभव को अपना जीवनसाथी स्वीकार किया। रीसा के माता-पिता ने दोनों को आशीर्वाद दिया और सुखी जीवन की कामना की। 
विज्ञापन

 

कंकरखेड़ा के बद्रीशपुरम निवासी दिवाकर नंद ध्यानी के बेटे वैभव का विवाह जापान के टोक्यो निवासी रीसा के साथ हुआ। विवाह कार्यक्रम कंकरखेड़ा बाईपास स्थित एक मंडप में हुआ। आयोजन में रीसा की माता कोरा और पिता योशीकाता सोने निवासी मीताका टोक्यो भी शामिल हुए।
गढ़वाल सभा से जुड़े वैभव के चाचा सुरेंद्र ने बताया कि भारतीय सभ्यता और परंपरा को लेकर जापान की बेटी भी प्रभावित हुई। परिवार के लोगों से बातचीत हुई, जिसके बाद दोनों बच्चों का विवाह संस्कार कार्यक्रम भारतीय परंपरा अनुसार मेरठ में ही किया गया। 
 
विज्ञापन

जापानी माता-पिता ने भारतीय परंपरा अनुसार अपनी बेटी का कन्यादान किया। इस दौरान सात फेरे के साथ हिंदी में वचन कराए गए। माता-पिता को वचनों का अनुवाद भी बताया गया। सर्व समाज के लोग विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। विवाह आयोजन के दौरान वैभव को सभी ने आशीर्वाद दिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें