कूड़ा डालने जा रही किशोरी को दो युवकों ने खाली प्लाट में खींच लिया और फिर तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने आपबीती सुनाई तो परिजनों के होश उड़ गए। जानिए पूरा मामला।
घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम कूड़ा डालने गई किशोरी को दो युवकों ने खाली प्लॉट में खींचकर तमंचे के बल पर आतंकित कर उसके साथ गैंगरेप किया। हैवानियत को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पढ़ें : यूपी: युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप, पुलिस अफसर भी कर बैठे ये बड़ी भूल
सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 साल की किशोरी रविवार घर से गांव के बाहर कूड़ा डालने के लिए निकली थी। पीड़िता के अनुसार, जब वह गांव के बाहरी हिस्से में पहुंची, वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने उसे खाली प्लॉट में खींच लिया और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचा तानते हुए जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपी पीड़िता को धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिस पर पीड़िता को लेकर वे रात में ही थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी नौमान व अनीस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/