फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो सगी बहनों से दुष्कर्म मामले में पंचायत का तुगलकी फरमान

Tue, 05 Jun 2018 08:12 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दो सगी बहनों से दुष्कर्म के मामले में पंचायत ने अजीब फरमान सुनाया है। पंचायत ने फैसले में कहा कि आरोपी व उनके परिजन दोनों बहनों के निकाह का खर्च उठाएंगे।

विज्ञापन


यह मामला यूपी के मेरठ जिले का है। सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार के सदस्यों को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दो युवकों ने दो सगी बहनों से दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया। गांव में इस मामले को लेकर पंचायत बैठ गयी और पंचायत ने फरमान सुना दिया कि आरोपी और उनके परिजन दोनों बहनों के निकाह का खर्च उठाएंगे। युवतियों के परिजन आरोपी को थाने से छुडा लाएं।  

मुल्हैड़ा पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में तीन दिन पूर्व गांव के ही दो युवकों ने एक परिवार के सदस्यों को चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने घर में घुसकर दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान नींद खुलने पर युवतियों ने शोर मचाया। इस पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। जिसमें एक आरोपी मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: नदी किनारे ले जाकर महिला से गैंगरेप, पंचायत ने इज्जत की लगाई ढाई लाख कीमत
 

विज्ञापन

फाइल फोटो
वहीं, दूसरे को ग्रामीणों ने दबोच लिया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी वहाब को पकड़कर चौकी लेकर चली गई। पीड़ित युवतियों के पिता ने चौकी पर वहाब पुत्र रसीद एवं ताजिम पुत्र यामीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियों के परिजनों ने रविवार को गांव में पंचायत बुला ली। पंचायत में युवतियों के परिजनों ने शर्त रखी कि दोनों आरोपी युवकों का युवतियों से निकाह हो। एक युवक के परिजन तैयार हो गये, लेकिन दूसरे युवक के परिजनों ने इंकार कर दिया।

इसके बाद सोमवार को फिर पंचायत बैठी। पंचों ने फरमान सुना डाला कि दोनों युवतियों के लिए वर की तलाश से लेकर निकाह करने तक समस्त खर्च की जिम्मेदारी आरोपियों के परिजनों को होगी। आरोपी एवं पीड़ितों के परिजन इस पर सहमत हो गए। पंचायत के फरमान के बाद पीड़ित युवतियों का पिता मुल्हैड़ा पुलिस चौकी पहुंचा और आरोपी को छोड़ेने को कहा। इस पर मुल्हैड़ा चौकी प्रभारी ने कोर्ट जाने की सलाह दी। पुलिस ने वहाब का चालान कर दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें