फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूपी प्रो कबड्डी लीग का खिताब काशी किंग्स के नाम

विज्ञापन
रोहटा। नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश प्रो कबड्डी लीग में काशी किंग्स की जीत में रसूलपुर ज़ाहिद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। नोएडा स्टेडियम में आयोजित उत्तर प्रदेश प्रो कबड्डी लीग (यूपीपीकेएल) सीजन-2 का खिताब काशी किंग्स ने जीत लिया। इस सफलता में ब्लॉक रोहटा के गांव रसूलपुर जाहिद निवासी कबड्डी खिलाड़ी वरुण सिंधु की अहम भूमिका रही। उनके शानदार प्रदर्शन से टीम पूरे टूर्नामेंट में मजबूत नजर आई।
लीग में प्रदेशभर की 12 टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों की नीलामी में काशी किंग्स ने वरुण सिंधु को अपने दल में शामिल किया था। 25 दिसंबर से शुरू हुई प्रतियोगिता में वरुण ने आक्रामक और सटीक खेल का प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबलों में टीम को बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में काशी किंग्स ने प्रतिद्वंद्वी टीम को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम की जीत की खबर जैसे ही क्षेत्र में पहुंची, गांव रसूलपुर जाहिद सहित आसपास के इलाकों में हर्ष का माहौल बन गया। वरुण सिंधु ने कहा कि यह उपलब्धि उसके लिए प्रेरणा है और वह आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेगा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिजनों और प्रशिक्षकों को दिया। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें