फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी फिर बदनाम: इंसास थामे नशे में झूमता दिखा कांस्टेबल, रोड पर मचाया उत्पात, खूब वायरल हो रहा मामला

Thu, 04 Aug 2022 05:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

UP Police के कारनामे भी खूब सुनने को मिलते रहते हैं। आज फिर से खाकी एक कारनामा सामने आया है। मेरठ में एक सिपाही ने वर्दी में ही शराब के नशे में हाथ में इंसास थामे जमकर उत्पात मचाया। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस का सिपाही। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे स्थित भूनी चौराहे पर उस समय तमाशा खड़ा हो गया, जब यूपी पुलिस का एक सिपाही इंसास राइफल के साथ नशे की हालत में हाईवे पर उत्पात मचाने लगा। पास खड़े लोगों ने पूरे प्रकरण की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

विज्ञापन


सिपाही के नशे की हालत में घूमने की सूचना पर सरूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सिपाही की इंसास रायफल कब्जे में ले ली। इसके बाद शराबी सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया और एसओ सरूरपुर ने सिपाही की लापरवाही का तस्करा भी डलवा दिया।

जनाकारी के अनुसार कस्बा करनावल स्थित इंडियन बैंक की सुरक्षा में पुलिस लाइन से अनुल चौधरी नाम के सिपाही की ड्यूटी लगी हुई है। गुरुवार दोपहर सिपाही शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी के लिए मिली इंसास राइफल साथ लेकर वर्दी में ही मेरठ करनाल हाईवे स्थित भूनी चौराहे पर पहुंचा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: गंग नहर में डूबा किशोर, मां-बहन का रो-रोकर बुरा हाल, परिवार का लाडला है तुषार
विज्ञापन


शराब के नशे में चूर सिपाही ने चौराहे पर घंटों उत्पाद मचाया। इस दौरान वहां खड़े लोगों ने सिपाही की नशे की हालत में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वहीं, मामले की जानकारी लगते ही सरूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सिपाही से राइफल कब्जे में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। थाने की जीडी में तस्करा डलवाकर प्रकरण की रिपोर्ट अधिकारियों को दहेज दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें