मुकुट महल होटल में लाया था सिपाही
एसओ के अनुसार सुसाइड नोट में लिखा है कि वह परतापुर स्थित इंस्टीट्यूट में जाती थी। सिपाही जब भी छुट्टी आता था, वह उसको दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल में लेकर जाता था। कई बार उसने मना किया तो वह पत्नी बताकर उस पर दबाव बना लेता था। एक बार मुकुट महल होटल में उसका झगड़ा भी हुआ था। सुसाइड नोट में मुकुट महल होटल का नाम भी छात्रा ने खोला है।
दामोदर को छोड़ना मत
एसओ मेडिकल सतीश कुमार के मुताबिक छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि दामोदर दूबे को छोड़ना मत। उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर माता-पिता के सपने को पूरा करना चाहती थी। लेकिन जिंदगी में दामोदर ऐसा आया कि उसने सब कुछ खत्म कर दिया। इसी के आधार पर पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर दामोदर दुबे, महिपाल, सुनीता समेत पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए केस दर्ज किया है। छात्रा के मोबाइल की भी सीडीआर निकाली जा रही है।
एक आरोपी हिरासत में
सिपाही और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी हिरासत में है। आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट एसएसपी संभल को भेजी जाएगी।
-सतीश कुमार, एसओ मेडिकल मेरठ
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/