आज करीब एक हजार अभ्यर्थियों की मेरठ पुलिस लाइन स्थित सेंटर पर नापतौल और शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन होना था। इसके लिए 750 अभ्यर्थी पहुंचे। भर्ती बोर्ड के पैनल में शामिल अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश ने कानून व्यवस्था को लेकर भर्ती बोर्ड निर्देश पर 19 और 20 दिसंबर को पुलिस लाइन स्थित सेंटर में भर्ती प्रक्रिया नहीं होगी। यह सुनकर अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू दिया।
अभ्यर्थियों कहा कि वह दूसरे जिलों से आए हैं और उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पहुंचे। मेरठ जोन के भर्ती बोर्ड के नोडल अधिकारी/ एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने बताया कि भर्ती बोर्ड को रिपोर्ट बनाकर भेजी गई है। जिसके बाद सभी अभ्यर्थियों से कहा गया कि जिन अभ्यर्थियों की 19 व 20 दिसंबर को नापतौल की तारीख थी, उनकी नापतौल और अन्य प्रक्रिया अब 29 व 30 दिसंबर को होगी।
संजीव वाजपेई का कहना है कि जिन अभ्यर्थियों की नापतोल 19 दिसंबर को होनी थी उनकी नई तारीख 29 दिसंबर भर्ती बोर्ड ने तय की है। जबकि 20 को होने वाली भर्ती प्रक्रिया की तारीख 30 दिसंबर तय की गई है।