सीएमओ को मेडिकल पैनल के लिए चिट्ठी
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सीएमओ को चिकित्सकों का पैनल गठित करने के लिए पत्र लिखा गया है। सीओ की देखरेख में अभ्यर्थियों की मेडिकल परीक्षण होगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल के बाद चयनित अभ्यर्थियों के चरित्र का सत्यापन कराया जाएगा।
सूची में अभ्यर्थियों के नहीं मिले नाम, शिकायत की
बागपत। एसपी दफ्तर पर चस्पा की गई अभ्यर्थियों की मेडिकल सूची देखने के लिए अभ्यर्थी पहुंचे। जिनके नाम सूची नहीं मिले उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। मेडिकल सूची मेें 259 अभ्यर्थियों के नाम नहीं थे। पुलिस अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही दूसरी सूची चस्पा की जाएगी। शेष अभ्यर्थियों की सूची तैयार हो रही है। शिकायत करने वालों में गुड्डू, नितिन, रवि, अजय, राहुल आदि शामिल रहे।
बड़ौत के सबसे ज्यादा अभ्यर्थी
पुलिस भर्ती में बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के सबसे अधिक अभ्यर्थी हैं। एक सौ अभ्यर्थियों का मेडिकल के लिए चयन हुआ है। सबसे कम अभ्यर्थी बालैनी थाना क्षेत्र के हैं।
-इस खबर के बारे में आप और क्या जानना चाहते हैं। हमें फेसबुक पर जरूर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/