फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: एक माह में पुलिस ने पकड़ी 42 हजार लीटर अवैध शराब, चुनाव होते ही ढीली पड़ी कार्रवाई

Sat, 13 Apr 2019 06:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अवैध शराब
विज्ञापन

 यूपी के बागपत जनपद में पुलिस ने लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद एक माह में 42 हजार लीटर अवैध शराब पकड़ी है। साथ ही 150 शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


जिले में 10 मार्च को आदर्श आचार संहिता लगने के बाद पुलिस एक्शन मूड में आ गई । पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर शराब से लदे वाहन पकड़े। लोकसभा चुनाव में एक माह में ही पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर लाई गई 42 हजार लीटर अवैध शराब पकड़ी है। 

वहीं अब प्रथम चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद पुलिस की चेकिंग भी सुस्त नजर आने लगी है। एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस चेकिंग अभियान बंद नहीं किया है। प्रति दिन सीमा की चौकियों पर चेकिंग चलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में ही पकड़ी हथियारों की फैक्टरी
पुलिस ने लोकसभा चुनाव में एक माह में जिले में अवैध हथियार बनाने की चार फैक्टरी भी पकड़ीं। इनसे करीब 150 अवैध असलाह, दो सौ से अधिक कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने में 133 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ पहले से ही कई थानों में केस चल रहे हैं। 

चुनाव के दौरान 24 लाख की नगदी की जब्त
पुलिस और स्टेटिक टीम के सदस्यों  ने लोकसभा चुनाव के दौरान सतर्कता बरती और चेकिंग अभियान चलाकर 24 लाख रुपये की नगदी जब्त की। इस संबंध में  कोई भी व्यक्ति रकम का हिसाब नहीं दे पाया। टीम ने बरामद नगदी के संबंध में सूचना आयकर और व्यापार कर विभाग को दे दी। दोनों विभाग के अधिकारी बरामद नगदी की जांच करने में जुटे हैं।

-इस खबर के बारे में आप और क्या जानना चाहते हैं। हमें फेसबुक पर जरूर बताएं। 
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें