फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस को मिले 368 नए सिपाही

Sat, 20 Aug 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
परेड को संबोधित करते एडीजी पीटीएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी आरआरएफ पीएसी के प्रांगण में शुक्रवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ। छह माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 368 रिक्रूट्स आरक्षी यूपी पुलिस में शामिल हो गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक (पीटीएस) आलोक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जिस मेहनत और लगन से रिक्रूट्स आरक्षियों ने अपना प्रशिक्षण पूरा किया है। अब उसी लगन से समाज की सर्वश्रेष्ठ सेवा करने का समय है। उन्होंने आरक्षियों से पुलिस विभाग की छवि बेहतर बनाने का आह्वान किया।
इससे पूर्व परेड के दौरान 14 टोलियों ने मंच के सामने से गुजरते हुए अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एडीजी पीटीएस ने परेड का निरीक्षण करते हुए सलामी ली। वाहिनी के सेनानायक दिनेश चंद दुबे ने बताया कि वाहिनी में 19 फरवरी 2016 को इन रिक्रूट्स का आगमन हुआ था। जिन्होंने निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन


अश्वनी बने बेस्ट कैडेट
रिक्रूट्स आरक्षी सुशील कुमार, मोहित राणा, विवेक यादव, अनुज कुमार ने इंडोर  विषयों में प्रथम स्थान और रिक्रूट आरक्षी सम्राट पंवार, प्रिंस गौतम ने आउटडोर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिक्रूट्स आरक्षी अश्वनी ने प्रशिक्षण के दौरान सबसे अधिक अंक प्राप्त कर सर्वोत्तम कैडेट होने का गौरव प्राप्त किया। रिक्रूट आरक्षी कर्णपाल परेड कमांडर प्रथम, मोहनिश राठी द्वितीय और मनीश कुमार परेड कमांडर तृतीय रहे। मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट्स को पुरस्कृत करते हुए नागरिक पुलिस की शपथ दिलाई। इस दौरान डीआईजी पीएसी महेश मिश्रा, एसपी सिटी ओमप्रकाश, राजकुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

कहां कितने आरक्षी
सेनानायक ने बताया कि 368 नव आरक्षियों में जनपद मुरादाबाद के 133, गौतम बुद्ध नगर के 189, अलीगढ़ के 6, बागपत के 26, शामली के 1 और हापुड़ के 13 आरक्षियों को आज ही भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


परिवार के साथ ली सेल्फी
परेड समारोह के दौरान अनुशासित माहौल रहा। यूपी पुलिस में शामिल आरक्षियों में से किसी ने अपने परिवार के साथ सेल्फी ली तो किसी ने फोटो खिंचवाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें