फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: सिपाही ने किशोरी से किया दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुई रिपोर्ट

Sun, 01 Nov 2020 12:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

मुरादाबाद में तैनात एक सिपाही ने बिजनौर जिले में किशोरी को घर में अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी सिपाही का किशोरी की मां की मदद करने के बहाने घर में आता जाता रहा है। एसपी के आदेश पर सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन


सिपाही मनोज रस्तोगी पूर्व में शहर कोतवाली में तैनात रहा है। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था और मदद के बहाने सिपाही ने उनके घर आता जाता था। घटना 11 सितंबर की बताई जा रही है। महिला का कहना है कि उसने थाना पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया।

एसपी के निर्देश पर शनिवार को सिपाही के खिलाफ किशोरी के साथ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सिपाही का कुछ दिन पहले ही मुरादाबाद जिले को तबादला हुआ है। प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें