फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: वैगन आर व पिकअप की जोरदार भिड़ंत, सिपाही व होमगार्ड की मौत

Sun, 28 Apr 2019 11:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सड़क हादसे में दोनों वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर में रविवार सुबह नानौता के नजदीक हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में एक कांस्टेबल व होमगार्ड की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन

 
नानौता के दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर स्थित जंधेड़ी पुलिस चैक पोस्ट के पास वैगन आर और पिकअप की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं वैगन आर सवार कांस्टेबल व होमगार्ड बुरी तरह घायल हो गए। सड़क हादसे की सूचना पर डायल 100 (पीआरवी 0987) तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

Trending Videos
विज्ञापन

मृतक सिपाही राहुल पुत्र सुभाष निवासी आजाद कॉलोनी बड़ौत जनपद बागपत और मृतक होमगार्ड मनोज पुत्र पूरण प्रकाश निवासी जिलाधिकारी बंगले के पास सहारनपुर हैं। वहीं हादसे में राजकुमार पुत्र वासुदेव निवासी आयकर विभाग कॉलोनी सहारनपुर, गंभीर रूप से घायल हैं। उनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। 

पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए और दोनों के परिजनों को सूचना दी। सिपाही और होमगार्ड की मौत की खबर सुनकर दोनों के ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें