पेय-पदार्थ में नशीला तत्व मिलाने का आरोप
युवक का कहना है कि यात्रा के दौरान उसे शराब के साथ नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे होश पर नियंत्रण नहीं रहा। इसी दौरान उसके साथ जबरन गलत तरीके से अनैतिक कृत्य किए गए।
मेरठ लाकर छोड़ कर हुए फरार
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने घटना के बाद उसे मेरठ के परतापुर क्षेत्र स्थित गोपाल रोड पर उतार दिया और वहां से फरार हो गए। होश में आने पर युवक ने परिजनों को जानकारी दी और थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस जांच में जुटी
परतापुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। युवक के बयान, मेडिकल परीक्षण और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि आरोप गंभीर हैं और निष्पक्ष जांच की जा रही है।