फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आईपीएल पर सट्टा लगा रहे छह आरोपी पकड़े, हिरासत में लेकर किया चालान

Sun, 28 Apr 2019 07:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मीरापुर क्षेत्र में आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे छह आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर चालान कर दिया। इंस्पेक्टर पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि सूचना के आधार पर गांव खेड़ी सराय में जियाउर्रहमान पुत्र वसीम अहमद के घर पर छापा मारा। जहां आईपीएल पर सट्टा लगाया जा रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने दबिश देकर सट्टा लगा रहे छह आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े आरोपी जियाउर्रहमान, मोहम्मद मूसा, मोहम्मद शाकिर, अली बहादुर, सरफराज और भूरा है। आरोपियों के पास से 6420 रुपये व अन्य सामग्री बरामद की गई। सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर चालान कर दिया। 
विज्ञापन

फरार हुई किशोरी खुद पहुंची थाने
क्षेत्र की ही एक दूसरी घटना में एक गांव से फरार किशोरी रविवार को स्वयं थाने पहुंच गई। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को युवक बहला फुसलाकर ले गया था। किशोरी के पिता ने थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बताया जाता है कि आरोपी युवक उसे मुजफ्फरनगर में बस अड्डे पर छोड़ फरार हो गया। किसी तरह किशोरी थाने पहुंची तथा पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पूछताछ कर युवती को परिजनों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि किशोरी की मेडिकल जांच और बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें