मेरठ शहर अपराध नियंत्रण टीम में तैनात सिपाही का एक फोटो बुढ़ाना गेट के रहने वाले सटोरिये के साथ वायरल हो रहा है। यह फोटो किसी पार्टी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया गया कि फोटो में सिपाही और सिटोरिये के साथ कुछ भाजपा के कार्यकर्ता भी है। इस फोटो की जांच सीओ अरविंद चौरसिया को दी गई थी। सीओ सिविल लाइन ने बताया कि फोटो के आधार पर सिपाही को दोषी बनाकर रिपोर्ट पेश कर दी गई है।
बता दें कि शहर अपराध नियंत्रण टीम में उक्त सिपाही के अलावा अन्य पुलिसकर्मी भी विवादों में रहे हैं। उन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया था। बाद में उक्त पुलिसकर्मियों शहर अपराध नियंत्रण टीम में शामिल कर दिया गया है।