फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिटिया की हालत में नहीं कोई सुधार, लोगों ने की सलामती की दुआ

Thu, 23 Aug 2018 10:43 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बेटी के लिए दुआ करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के सरधना में छात्रा को घर में घुसकर जलाए जाने के मामले में करीब 80 फीसदी तक झुलसी सरधना की बिटिया की हालत दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में नाजुक बनी हुई है। यह मामला बुधवार को मुख्यमंत्री, गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री तक पहुंच गया। पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। राज्य महिला आयोग की सदस्याओं ने छात्रा का हाल जाना। वहीं, बिटिया की सलामती के लिए प्रार्थना करने के साथ ही लोगों ने सरकार से इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाकर दरिंदों को सजा की मांग की। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

सरधना थाना क्षेत्र में बीती 17 अगस्त को छेड़छाड़ के विरोध में शोहदों ने घर में घुसकर इस छात्रा को केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी थी। छात्रा के दादा ने मुख्य आरोपी समेत छह आरोपियों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज करायी थी। इस मामले में राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन और स्वयंसेवी संस्थाओं ने धरना-प्रदर्शन कर छात्रा को न्याय दिलाने की मांग तेज कर दी है। राजपूत उत्थान सभा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, करणी सेना, चौबीसी और सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए।

उन्होंने धरना-प्रदर्शन के माध्यम से छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज उठाई। वहीं, भाजपा विधायक संगीत सोम ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बातचीत कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। विधायक संगीत सोम, सपा नेता अतुल प्रधान, कांग्रेस नेत्री सपना सोम, जिला पंचायत सदस्य लाखन सिंह तथा पलटू ने बुधवार को फोन पर छात्रा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

उधर, इस प्रकरण में पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित एवं उसके पिता गजराज को मंगलवार रात धर दबोचा था। दोनों को बुधवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस अब तक छह आरोपियों में से पांच को जेल भेज चुकी है। वहीं, अमन नामक आरोपी युवक अभी फरार है। वहीं, छात्रा के मामा ने बताया कि  बिटिया की हालत स्थिर है। राज्य महिला आयोग की सदस्याओं ने छात्रा के परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें