फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब मामला: चौकी इंचार्ज समेत पांच पर गिरी गाज, अब तक 5 की मौत, आठ गंभीर

Wed, 22 Aug 2018 10:09 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के शामली में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत के मामले में बिड़ौली पुलिस चौकी इंचार्ज और चार सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जानिए पूरा अपडेट।

विज्ञापन


चौसाना के गांव कमालपुर में बुधवार को जहरीली शराब पीने से दो और की मौत हो गई। पिछले 48 घंटों में एक के बाद एक पांच लोगों की जान जहरीली शराब ने ले ली है। आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका करनाल (हरियाणा) में इलाज चल रहा है। मामला शासन तक पहुंचा तो पुलिस प्रशासन हरकत में आया। मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम और एसपी के अलावा आबकारी विभाग के संयुक्त आयुक्त ने भी गांव का दौरा किया। मामले में बिड़ौली पुलिस चौकी इंचार्ज और चार सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
 
गांव कमालपुर में बुधवार को जहरीली शराब पीने से धर्मपाल (58) और राजकुमार (65) की मौत हो गई। इनके शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इससे पहले संजय पुत्र राजकुमार की सोमवार को और जोगा सिंह और इंद्रपाल की मंगलवार को मौत हो गई थी। प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव भेजकर लोगों की जांच कराई गई। कई लोगों ने घबराहट होने की बात बताई, जिसपर उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। गांव के मोरध्वज, चंद्रपाल, संतलाल, रोशन, सतीश, राजबीर, रामपाल और संजीव हरियाणा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। मंडलायुक्त सहारनपुर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, डीआईजी शरद सचान के अलावा मेरठ से आबकारी विभाग के संयुक्त आयुक्त और सहारनपुर से उपायुक्त भी जांच करने पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमा हुई ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच एसडीएम और सीओ को सौंपी गई है। घटना में लापरवाही पर बिड़ौली चौकी इंचार्ज केपी सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेंद्रपाल सिंह, कांस्टेबल नीटू, मनोज, अजीत और संजीव को सस्पेंड कर दिया गया। कमालपुर गांव निवासी अशोक झिंझाना थाने में जोगा सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अशोक ने बताया कि उसके पिता धर्मपाल सहित पांच लोगों ने जोगा सिंह के यहां शराब पी, जिस कारण उनकी मौत हो गई। एफआईआर में आरोपी बनाया गया जोगा सिंह शराब तस्करी से जुड़ा था और उसकी भी जहरीली शराब पीने से मौत हो चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत को कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, विसरा परीक्षण के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें