फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पाकिस्तानी हैकर्स ने किया भाजपा नेता सुनील भराला का फेसबुक अकाउंट हैक, समर्थकों में हड़कंप

Sun, 04 Dec 2022 12:02 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पाकिस्तानी हैकर्स ने भाजपा नेता सुनील भराला के फेसबुक अकाउंट को हैक कर लिया। वहीं पता लगने पर समर्थकों में हड़कंप मच गया और उन्होंने सुनील भराला को जानकारी दी।
विज्ञापन
सुनील भराला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष पंडित सुनील भराला के फेसबुक अकाउंट को शनिवार को पाकिस्तानी हैकर्स ने हैक कर लिया। वहीं पता लगने पर समर्थकों में हड़कंप मच गया और उन्होंने सुनील भराला को जानकारी दी। मंत्री के सहयोगी पंडित शिवकुमार शर्मा ने हैकर्स के खिलाफ शिकायत की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, श्रम कल्याण परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने बताया कि शनिवार को उनके फेसबुक अकाउंट को आसामाजिक तत्वों ने हैक कर लिया। आईडी हैक करने वाले पाकिस्तानी बताए जा रहे हैं। बताया गया कि सुनील भराला पार्टी के निर्देश पर गुजरात राज्य में चुनाव प्रचार करने गए हैं। 

वहीं समर्थकों ने फोन कर फेसबुक आईडी हैक होने की जानकारी दी। मंत्री का कहना है कि उनके पेज से लाखों समर्थक जुड़े हुए हैं। पेज पर भारतीय जनता पार्टी और सामाजिक कार्यों की गतिविधियों को चलाया जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: याकूब पर शिकंजा: पुलिस ने बढ़ाई पूर्व मंत्री की मुश्किलें, बेटा जेल में ले रहा मौज, चौंका देंगे अंदर के राज
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद सुनील भराला ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को फोन कर घटना की जानाकरी दी। साइबर टीम को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री के सहयोगी ने दौराला थाने पहुंचकर शिकायत की है। सीओ दौराला का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: खतौली का दंगल: पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पढ़ा मुस्लिमों का मन, बोले-बिना भेदभाव विकास कर रही भाजपा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें