मेरठ में लिसाड़ी गेट के हुमायूं नगर में हुई विवाहिता की हत्या के मामले में डीएम ने कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि रविवार को शव कब्र से निकाला जाएगा। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।