फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को लगी गोली, साथी फरार

Mon, 17 Dec 2018 11:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस एनकाउंटर - फोटो : SELF
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में रविवार को सरूरपुर के खिवाई गांव के जंगल में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी। जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। घायल हुए बदमाश को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया। बदमाश  पर पच्चीस हजार का इनाम था। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश गांव खिवाई का इस्तकार पुत्र यामीन है। यह कई मामलों में वांछित चल रहा था और इस पर 25 हजार का इनाम था। काफी दिनों से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। रविवार रात थाना प्रभारी संजय सिंह पुलिस बल के साथ गस्त कर रहे थे। इसी बीच दो युवक पैदल आते हुए दिखाई पड़े। 

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया लेकिन वे नहीं रुके और एक बदमाश गोली चलाता हुआ भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। वहीं उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश को सीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां पूछताछ में उसने अपना नाम माजिद  निवासी खिवाई बताया।   

फरार आरोपी का नाम इस्तकार पुत्र यामीन निवासी खिवाई है। आरोपी पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज होना बताया जा रहा है। देर रात तक पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जंगल में कांबिंग करती रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें