शुभारंभ उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक डॉ. युद्धवीर सिंह व पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश गोयल ने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्रालय ने 2023 को एडवेंचर खेल का वर्ष घोषित किया था। इसी को ध्यान में रखकर एसोसिएशन का गठन किया गया और एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए यहां इसकी शुरुआत की जा रही है। सुख एडवेंचर पार्क का उद्देश्य लोगों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देना है। युवाओं को आर्मी की तैयारी भी कराई जाएगी।
इस समय लोगों के लिए यहां रोप कोर्स, रोप ब्रिज, लूप ब्रिज, सस्पेंशन ब्रिज, वर्टिकल नेट क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, जिप लाइन, टायर क्लाइम्बिंग आदि की शुरुआत की जा रही है। भविष्य में यहां आर्टिफिशियल रॉक क्लाइम्बिंग, जिप क्लाइम्बिंग, आपदा प्रबंधन, जल क्रीड़ाएं, कैंपिंग, तीरंदाजी, शूटिंग, पर्वतारोहण का प्रशिक्षण आदि कराया जाएगा।
इसके अलावा पारंपरिक भूले-बिसरे खेल जैसे कि रस्सी कूद, गिल्ली डंडा, साइकिल पहिया रेस को भी कराया जाएगा। इस दौरान एसोसिएशन के महासचिव नलिन अग्रवाल, डॉ. एसी अग्रवाल, विशेषज्ञ पूर्व सैन्य अधिकारी गुरप्रीत सिंह व उनकी टीम मौजूद रही।