फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: मुस्लिमों के बंटवारे से BJP का पलड़ा भारी, ओवैसी की पार्टी कर गई कमाल, BSP वोटरों का बदला रुख

Thu, 11 May 2023 06:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

UP Nikay Chunav 2023 : मेरठ में मुस्लिमों के बंटवारे से भाजपा का पलड़ा भारी दिख रहा है। वहीं, ओवैसी की पार्टी भी कमाल कर गई। हालांकि इस बार हाथी वोटरों का रुख बदला हुआ दिखा।
विज्ञापन
मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मुस्लिम वोटों में बंटवारे से भाजपा महापौर प्रत्याशी का पलड़ा भारी लग रहा है। मुस्लिम सपा के अलावा बड़ी संख्या में एआईएमआईएम के प्रत्याशी को वोट करते नजर आए। दलित वोट बसपा से खिसक कर सपा और भाजपा की तरफ जाता दिखाई दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि शहर में शाम पांच बजे तक 45.59 फीसदी मतदान हुआ। नगर निगम मेरठ के क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत सुबह सात से शाम पांच बजे तक खास रफ्तार नहीं पकड़ सका। जिले में अभी तक कुल 45.59 प्रतिशत मतदान हुआ है। पिछली बार 2017 में नगर निगम क्षेत्र में मतदान 47.88 प्रतिशत और जिले में 51.88 प्रतिशत हुआ था। 

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023 Live: मतदान खत्म, EVM में प्रत्याशियों का भाग्य कैद, जानें- कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सुबह से ही कहीं ईवीएम खराब रही तो कहीं प्रत्याशियों के समर्थक आसपास में भिड़े तो पुलिस से भी कहासुनी और नोकझोंक हुई। इस दौरान जगह-जगह हंगामा हुआ। इसके अलावा बड़ी संख्या में वोट कटे हुए मिले। लोगों ने इस पर नाराजगी जताई। वोट डालने पहुंचे सैकड़ों लोग मायूस लौटे। हालांकि कुल मिलाकर अभी तक मतदान शांतिपूर्वक रहा।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: फर्जी वोट को लेकर भिड़े भाजपा व निर्दलीय समर्थक, पुलिस से तीखी नोकझोंक, कई हिरासत में

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें