मेरठ जनपद में मोदीपुरम के पल्लवपुरम में भाजपा समर्थक और अन्य लोगों में फर्जी वोट डालने को लेकर भिड़ंत हो गई। बताया गया कि निर्दलीय प्रत्याशी के भाई व एक अन्य युवक द्वारा फर्जी वोट डालने को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसके चलते वहां हंगामा हो गया। वहीं, हंगामे के बीच दोनों में हाथापाई हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है।