फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: NIA की रेड, दो युवक हिरासत में, हवाला कारोबार से जुड़े होने की आशंका

Mon, 19 Feb 2018 11:31 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
एनआईए टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में सराफा के पुत्रों को नोटिस तामील कराकर एनआईए की टीम ने कई गांवों में छापेमारी की है। टीम ने नईमंडी कोतवाली क्षेत्र के बागोवाली से एक युवक को उठाया है। पूछताछ और उसकी निशानदेही पर बाद में चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दधेडू खुर्द में छापेमारी की गई। यहां से भी एक युवक को दबोचा गया है। उक्त युवकों के हवाला कारोबार से जुड़े होने की संभावनाएं है। इसके बाद टीम ने छपार के गांव खुढ्ढा में भी छापा मारा। पकड़े गए युवकों से देर रात तक पूछताछ जारी थी। 

विज्ञापन


शहर के सराफा कारोबारी और हरिद्वार (उत्तराखंड) से गिरफ्तार किए लश्कर ए-तैयबा के लिए फंडिंग जुटाने वाले हवाला संचालक अब्दुल समद को पकड़ा था। इनसे पूछताछ के इनपुट जनपद में कई क्षेत्र और कारोबारी भी रड़ार पर हैं। रविवार को एनआईए अधिकारियों का दल सराफा बाजार में आदिश जैन के मकान पर उसके पुत्रों को नोटिस दे गया है। 

इसके बाद टीम ने जांच-पड़ताल के तहत नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव बागोवाली में छापेमारी कर एक युवक को पकड़ा है। पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद टीम चरथावल के गांव दधेडूखुर्द पहुंची। यहां से भी एक युवक को पकड़ा है, जिसे दधेडू पुलिस चौकी पर लाकर पूछताछ की गई है।
विज्ञापन


पढ़ें : रेड पड़ी तो मुंह छिपाकर बैठ गईं युवतियां, कस्टमर को ऐसे बना लेती थी शिकार

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एनआईए को शक है यह दोनों युवक भी विदेशों में फैले हवाला कारोबार से जुड़े हैं। इस हवाला कारोबार के जरिये वेस्ट यूपी और उसके आसपास जिलों से आतंकियों को फंडिंग की जा रही है। दधेडू खुर्द से पकड़ा गया युवक सऊदी अरब में चार महीने पहले हुंडी का काम करता था। इसके बाद टीम ने आरोपी युवक से पूछताछ के बाद खुढ्ढा और बागोवाली गांव में छापा मारा। देर रात तक एनआईए की कार्रवाई जारी थी।
 
क्योंकि नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव बागोवाली, रथेड़ी, बझेड़ी तथा चरथावल क्षेत्र के गांव दधेडू कलां, दधेडू खुर्द, कुल्हेड़ी, सैद नंगला, कुटेसरा, निरधना, राई नंगला आदि से बड़ी संख्या में युवक और कारोबारी खाड़ी देशों में काम करते हैं, जो कि अवैध रुप से भारत में सोना लाते हैं। ऐसे में एनआईए तस्दीक करने में लगी है कि यहां से कितने लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हवाला या सोने की तस्करी से जुड़े है। सभी बिंदुओं का आधार बनाकर छापामारी की जा रही है। एनआईए की छापेमारी से गांवों में हड़कंप मच गया। एनआईए की लगातार कार्रवाई से साफ है कि हवाला कारोबार में कई अन्य की गिरफ्तारियां हो सकती है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें