मुजफ्फरनगर में सिखेड़ा क्षेत्र की एक युवती ने दूसरे संप्रदाय के युवक से प्रेम प्रसंग के चलते धर्म परिवर्तन कर निकाह कर लिया। युवती ने निकाह के बाद खुद को बालिग बताते हुए शौहर के साथ ही रहने की बात कही और अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस ऑफिस में प्रार्थना-पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की यह युवती शहर के एक प्रोफेशनल कॉलेज में पढ़ती है। कॉलेज के दौरान ही इस छात्रा का प्रेम-प्रसंग करीब डेढ़ साल पूर्व गांव शेरनगर के युवक से चल रहा था। जानकारी मिलने पर इसके पिता ने एक साल पूर्व युवक के खिलाफ सिखेड़ा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की ती। दोनों पक्षों के बीच कुछ लोगों ने समझौता करा दिया था और युवती को परिजनों ने कॉलेज भेजना बंद कर दिया था। तब से वह अपनी छोटी बहन के साथ घर ही रहती थी, लेकिन मोबाइल फोन के जरिये संपर्क में बनी रही। एक हफ्ते पूर्व युवती घर से फरार हो गई।