रविवार को तेजपाल की पुत्री गांव के बाहरी छोर पर उपले बना रही थी। इसी बीच दूसरे समुदाय के युवक ने उसके उपले तोड़ते हुए गालीगलौज कर दी। कहासुनी के बाद युवती ने फोन कर अपने भाई को बुला लिया। मामला बढ़ता देख पुलिस के सामने ही गांव के कुछ लोगों ने समझौता करा दिया था।
आरोप है कि दूसरे पक्ष ने रविवार दोपहर करीब तीन बजे बाहर से कई लड़कों को बुलाकर घर पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में धारदार हथियार चले और पथराव हुआ। कई राउंड फायरिंग की गई। संघर्ष में सोनम पुत्री तेजपाल, अंकित पुत्र तेजपाल, बबलू पुत्र राजपाल, तेजपाल पुत्र कल्लू घायल हो गए। गांव में तनाव के चलते पुलिस तैनात कर दी गई।
पुलिस ने अंकित पुत्र तेजपाल की तहरीर पर निजामुद्दीन व नईमू पुत्रगण शाहबुद्दीन, गोरिन व अमन पुत्रगण निजामुद्दीन, शेरखान पुत्र नईमूद्दीन, शजोल, नाजिम पुत्र राजू, फरमान पुत्र लम्बरदार, शाहिद पुत्र शहीद और दस अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
सोमवार को दूसरे पक्ष से शहनाज पत्नी निजामुद्दीन ने एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, जबकि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उनकी भी रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।