फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: वाहन कटान की सूचना पर सोतीगंज में गल्ला समेत 100 कबाड़ियों के ठिकाने पर छापा, पुलिस ने सेल्फी भी ली

Mon, 25 Nov 2024 12:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पुलिस हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला के सोतीगंज के गोदाम पर पहुंची। इसके बाद उसकी पटेल नगर स्थित कोठी पर जाकर जांच की। गैंगस्टर इकबाल कबाड़ी के भी पटेल नगर स्थित घर और गोदामों पर छानबीन की। 
विज्ञापन
कबाड़ी के यहां जांच के बाद फोटो भी खिंचवाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोतीगंज में अभी भी घरों में वाहनों का कटान किया जा रहा है। भावनपुर पुलिस ने शनिवार को वाहन चोरी और कटान करने वाले अरशद और साजिद को पकड़कर पूछताछ की तो खुलासा हुआ। रविवार को पुलिस ने सोतीगंज में गैंगस्टर हाजी गल्ला और इकबाल कबाड़ी समेत कई कबाड़ियों के घर और उनके गोदाम पर जांच की।
विज्ञापन

सोतीगंज में छापा। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सबसे पहले हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला के सोतीगंज के गोदाम पर पहुंची। यहां पर वीडियोग्राफी की गई। इसके बाद उसकी पटेल नगर स्थित कोठी पर जाकर जांच पड़ताल की। गैंगस्टर इकबाल कबाड़ी के भी पटेल नगर स्थित घर और गोदामों पर छानबीन की। इसके बाद राहुल काला, मन्नू कबाड़ी समेत 100 से ज्यादा कबाड़ियों के ठिकानों पर तीन घंटे तक छानबीन की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान सोतीगंज में अफरातफरी मच गई। कुछ कबाड़ी सूचना लीक होने पर अपने ठिकानों से गुम हो गए। कबाड़ियों ने कहा कि अब वे कटान नहीं कर रहे हैं।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सोतीगंज में 100 कबाड़ियों का सत्यापन किया गयाञ सभी गतिविधियां सही पाई गई हैं। आगे भी जांच पड़ताल जारी रहेगी। जहां भी गलत गतिविधि मिलेंगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

जिन लोगों ने काम बदल दिए, उनके यहां भी पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सुभान और बिल्ला चल रहे फरार, पुलिस दे रही दबिश
भावनपुर पुलिस ने अरशद और साजिद को तो शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। लेकिन इनके दो साथी सुभान और बिल्ला निवासी सोतीगंज फरार चल रहे हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही इनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सवाल यह है कि अरशद और साजिद ने सोतीगंज में वाहन कटान की जानकारी दी लेकिन पुलिस की जांच में कटान क्यों नहीं पकड़ा गया।
 
विज्ञापन

पुराने टायर बेचने वालों की भी हुई जांच। - फोटो : अमर उजाला
कबाड़ियों के साथ ली पुलिस ने सेल्फी
गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन के दौरान 50 प्रतिशत कबाड़ी शहर से बाहर मिले। पुलिस ने उनसे फोन पर संपर्क किया और उनके बारे में जानकारी की। उन्होंने शादी समारोह में होने की बात कही। इसके अलावा पुलिस ने उनके परिजनों से घर पहुंचकर जानकारी जुटाई। जो कबाड़ी मौके पर मिले, उनके साथ पुलिस ने सेल्फी ली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें