मेरठ में भावनपुर थाना के गांव पुछपेड़ा में मंगलवार देर रात प्रधान प्रत्याशी के कार्यक्रम में गोली चल गई। गोली चलने से दो मासूम बच्चे घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों बच्चों का उपचार किया जा रहा है। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को हिरासत में ले लिया है।