फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शराब की दुकानों के खिलाफ भारी आक्रोश, महिलाओं ने दो घंटे तक किया कीर्तन

Mon, 10 Aug 2020 01:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
शराब की दुकान के बाहर कीर्तन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कीर्ति पैलेस और लख्मी विहार कॉलोनी के लोगों ने शराब की दुकानों के खिलाफ आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है। लख्मी विहार और कीर्ति पैलेस की महिलाओं ने शराब की दुकान के बाहर एकत्र होकर कीर्तन किया। करीब दो घंटे तक महिलाओं ने वहां ढोलक की थाप पर गीत गए और आबकारी विभाग को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। 

विज्ञापन


महिलाओं कहना था कि ठेका खुला तो यहां से लड़कियों और महिलाओं का निकलना दूभर हो जाएगा। जब तक अफसर आश्वासन नहीं देते, तब तक वह आंदोलन जारी रखेंगी। 

उन्होंने बताया कि ठेका जहां खुलना था, वहां नहीं खुल रहा। बताया जाता है कि कॉलोनी के लोगों के सामने ही विधायक सोमेंद्र तोमर ने पहले पुलिस अफसरों और जिला आबकारी अधिकारी से भी बात कर नाराजगी जताई थी। विधायक ने लोगों को ठेका न खुलने देने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हुक्का बार में अश्लीलता की हद पार... धुएं में उड़ रहा कानून, आपत्तिजनक सामान बरामद, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


उधर, जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर जनहित को ध्यान में रखते हुए दुकानों को वहां से हटवा दिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें